फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth who went to Mumbai to work as laborer dies, three injured

Balrampur News: मजदूरी करने मुंबई गए युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to Mumbai to work as laborer dies, three injured
हर्रैय्या सतघरवा (बलरामपुर)। छह माह पूर्व मजदूरी करने मुंबई गए युवक की कसारा घाट पर सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ रहे गांव के तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी से मृतक के परिवार व गांव में कोहराम है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत लैबुडवा के ग्राम प्रधान रामकेवल यादव ने बताया कि गंजडी निवासी राजपत यादव (30) बीते छह माह से मुंबई के खेडा भिवंडी में नेशनल इंटरप्राइजेज के नाम से एक दुकान पर मजदूरी कर रहा था। बताया कि बीते बृहस्पतिवार की मुंबई में सुबह अपने गांव के तीन साथियों रवि (32), ननकू सैनी (30), धर्मेन्द्र यादव (22) के साथ मुंबई के थाणे सिटी से ट्रक पर लोहे का इंगल पाइप व अन्य समान लादकर जा रहा था। कसारा घाट के पास पहाड़ी पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फिट गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थाणे सिटी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राजपूत यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलाें का अस्पताल में इलाज हो रहा है। मृतक के रिश्तेदार रामलाल ने बताया कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। मृतक राजपत की शादी आठ वर्ष पूर्व ग्राम बनकटवा में हुई थी। हादसे में हुई मौत की खबर आने के बाद से पत्नी शांति देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के साथ पांच वर्षीय पुत्र विनय, तीन वर्ष की पुत्री नेहा व छह माह की पुत्री निधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed