{"_id":"665a1f6842888f911e03de24","slug":"youth-kills-himself-by-hanging-balrampur-news-c-99-1-slko1018-110218-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Sat, 01 Jun 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
मनोज
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। एक युवक ने शुक्रवार हरैय्या तुलसीपुर मार्ग पर स्थित अहलाडीह गांव में स्थित बाग में आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और तुलसीपुर थाने की पुलिस ने जांच की। पुलिस की पूछताछ में मृतक के चाचा रामराज ने बताया कि उनका भतीजा मनोज कुमार (18) अपने गांव अहलाडीह चौराहे पर लोहार का कार्य करके जीवन यापन करता था। कुछ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में सिर पर चोट लगी थी, तब से वह कुछ तनाव में रहता था। शुक्रवार को दोपहर में कार्य करने के बाद घर से गांव में घूमने निकला था। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने उसके फांसी लगाए जाने की सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना दोपहर एक बजे की है। मृतक के पिता राम सुंदर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि गांव में किसी से उसका कोई विवाद भी नहीं था और न ही किसी अन्य प्रकार की शिकायत थी। आत्महत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है। गांव के लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।