{"_id":"62546e3b8bb72b222a3daaa7","slug":"youth-killed-dead-body-found-on-railway-track-balrampur-news-lko6256902182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के लिपटन पुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला है। उसके दोनों हाथ बंधे थे। इस पर परिजनों ने युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस से छानबीन की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
लिपटन पुरवा गांव के पास सोमवार को मन्नीपुर टिकुईया निवासी पप्पू वर्मा (50) का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पप्पू के दोनों हाथ बंधे हुए थे। एक आंख भी निकाल ली गई थी। उसका सिर कटकर धड़ से अलग पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि किसी ने पप्पू की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंका है।
शव की स्थिति देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि परिजनों ने अभी तक पुलिस को हत्या की तहरीर नहीं दी है। छानबीन में पता चला कि पप्पू गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी व मजदूरी करता था। उसकी किसी से दुश्मनी की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के एसएसआई विनय यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।