{"_id":"674215c0b228d6336e063546","slug":"youth-dies-two-injured-in-collision-between-car-and-bike-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117527-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
Sat, 23 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्र में खैरहनिया मोड़ के पास बौद्ध परिपथ पर कार व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कार चालक सहित दो घायल हुए हैं।
महराजगंज तराई के ग्राम बालापुर लौकहवा निवासी राजकुमार (26) और देशराज (26) शनिवार शाम सात बजे डीजल लेने के लिए बाइक से तुलसीपुर के रमवापुर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। खैरहनिया मोड़ के पास तुलसीपुर की तरफ से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देशराज और कार चालक महमूद गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में चार लड़कियां सवार थीं। मामूली चोटें आने के कारण चारों अपने घर चली गईं। सूचना पर तुलसीपुर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते देशराज व महमूद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तुलसीपुर थाने के अपराध निरीक्षक कन्हैया प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है।