{"_id":"5f5e4f6e8ebc3e4e7f602180","slug":"youth-dies-from-corona-six-more-positive-balrampur-news-lko5399894108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक युवक की मौत, छह मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक युवक की मौत, छह मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक कैदी सहित छह लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए लेवल 1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले नगर के मोहल्ला पहलवारा निवासी ऋषिराज द्विवेदी लीवर में संक्रमण का इलाज कराने लखनऊ गए थे। लखनऊ में जांच होने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर उन्हें मेयो हॉस्पिटल बाराबंकी शिफ्ट किया गया। वहीं पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 23 हो गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात व रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के एक कैदी सहित छह लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर चीनी मिल के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
26 मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 26 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को 14 तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1222 हो गई है। 1008 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 191 है।