फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth dies by drowning in Rapti

राप्ती में डूबकर युवक की मौत

Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Rapti
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के शृंगार जोत घाट के पास दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के ग्राम तिलखी बढ़या में कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा राप्ती नदी से जल भरकर गांव लौट गई। जबकि श्रद्धालुओं के साथ नदी के किनारे गया शिवा (18) निवासी गोवर्द्धनपुर अपने दो दोस्तों संग राप्ती में नहाने लगा। तभी अचानक गहरे पानी में जाने से शिवा डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शिवा का शव नदी से बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि गोवर्द्धनपुर का रहने वाला शिवा ग्राम तिलखी बढ़या स्थित अपने ननिहाल में रहता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed