{"_id":"6a4157d41531bcff9900108e","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-bike-coming-from-the-wrong-direction-balrampur-news-c-99-1-slko1019-150727-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। बिनोहनी चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम चौधरीडीह निवासी मोहम्मद शददीक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र परमुख (29) 21 जून की शाम करीब सात बजे सिरसिया की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। बिनोहनी चौराहे के पास वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरा था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज व लापरवाही से आ रहे बाइक चालक राजकिशोर, निवासी बिनोहनी, ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में परमुख गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।