{"_id":"62cc669943c9a71b503a5559","slug":"youth-commits-suicide-balrampur-news-lko6390586122","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव के बाहर युवक का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। उसके बड़े भाई का कहना है कि पत्नी तथा ससुराल पक्ष से कहासुनी होने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मध्यनगर निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसके भाई पिंटू (28) की ससुराल पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में है। पिंटू की पत्नी मायके में है। रविवार को पिंटू ससुराल गया था। वहां पत्नी व अन्य ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर पिंटू की कहासुनी हो गई। पिंटू शाम को घर वापस आया। रात में खाना खाकर गांव के बाहर बने मकान में सोने चला गया।
सोमवार सुबह पिंटू की लाश कुंडे से लटकती हुई मिली। बाबूलाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। मामले में पड़ताल की जा रही है।