फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youngsters are risking their lives to study

Balrampur News: जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे नौनिहाल

Tue, 02 Jul 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youngsters are risking their lives to study
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन प्रथम व उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन में नौनिहाल जोखिमों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय पहुंचने के लिए न तो समुचित रास्ता है और न ही बैठने के लिए कमरे हैं। विद्यालय भवन की दीवार पीछे से धंस गई है। प्रधानाध्यापक ने डीएम से विद्यालय का मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन प्रथम की प्रधानाध्यापिका रश्मि जायसवाल ने बताया विद्यालय के दो कमरे व एक स्टोर रूम की फर्श पूरी तरह धंस गई है, जिससे छत भी नीचे की ओर झुक गई है और दीवारें फटकर अलग हो गई हैं । शौचालय के पानी की टंकी धंस गई बरसात आने पर कटान और बढ़ जाएगी। दीवार के गिरने के डर से कमरों को बंद कर दिया गया है। सभी बच्चों को दो कमरों में बिठाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा हैं। पिछले सत्र में 151 बच्चों के सापेक्ष 111 बच्चों ने ही नामांकन कराया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी यही हाल है। प्रधानाध्यापक राकेश दुबे ने बताया 195 बच्चों का नामांकन विद्यालय में है बच्चों की संख्या डर के वजह से लगातार घट रही है। इस संबंध में बीईओ स्वामीनाथ आर्य ने बताया नगर पंचायत के अधिकार में निर्माण कार्य आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed