{"_id":"66a3f3a0514bc087ea01a4f4","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-balrampur-news-c-100-1-gon1002-120918-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
Sat, 27 Jul 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी संजीवन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता मेवालाल (40) बीते 16 जुलाई की शाम नवाबगंज बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन