फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   young man beaten to death

युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 18 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
young man beaten to death
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में चार युवकों ने बिजली मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता का आरोप है कि बाजार के ही चार लोगों ने लेनदेन के विवाद में उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में दी गई तहरीर में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा निवासी शिवकुमार गुप्ता ने बताया है कि उनका बेटा शिवम गुप्ता (23) बिजली मिस्त्री था। शुक्रवार रात आठ बजे वह अपने काम से हरिहरगंज बाजार गया था। बाजार में लेनदेन को लेकर विवाद होने पर स्थानीय निवासी चार लोगों ने शिवम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई से शिवम की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवम रात में घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि हरिहरगंज बाजार में सड़क किनारे शिवम का शव पड़ा है। शिवकुमार के मुताबिक वह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी करके पुलिस को चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ये भी कहा जा रहा है कि शिवम की पिटाई करने वाले चार लोगों में से तीन लोग वर्ग विशेष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शिवम का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मृतक के पिता की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed