फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man absconds leaving three year old girl in auto

Balrampur News: तीन साल की बच्ची को ऑटो में छोड़कर युवक फरार

Sat, 11 May 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man absconds leaving three year old girl in auto
बलरामपुर। शहर के झारखंडी रेलवे स्टेशन से एक युवक तीन साल की बच्ची के साथ ऑटो में बैठा और दो मोहल्ले का चक्कर काटने के बाद बच्ची को ऑटो में ही छोड़कर फरार हो गया। देर रात तक ऑटो चालक युवक का इंतजार करता रहा, नहीं आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने बच्ची को बाल संरक्षण गृह को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की एक 30 वर्षीय युवक ट्रेन से तीन वर्ष की एक बच्ची को लेकर आया और फिर ऑटो से लेकर नगर के गदुरहवा मोहल्ले में पहुंचा। इसके बाद पैसे छुट्टा कराने के बहाने वह उतरकर बच्ची और एक बैग को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्ची अपना नाम अन्नू कुमारी व अपनी मां का नाम निशा बता रही है। पिता का नाम नहीं बता पा रही। बताया कि बच्ची के पास से बरामद बैग में कपड़े और बिहार के समस्तीपुर जिले के नेशनल पब्लिक स्कूल का एक बेल्ट व एक बैंक का पासबुक मिला है। अब पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर बिहार पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed