फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   You will get a call for interview, wait till then

Balrampur News: इंटरव्यू के लिए आएगा कॉल, तब तक करें इंतजार

Fri, 22 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
You will get a call for interview, wait till then
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन करवाते युवा।
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग की ओर से मेले में 15 कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। रोजगार मेले में 793 युवाओं का पंजीकरण कर अभिलेख जमा कराए गए।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने निजी सेक्टर में नौकरी करने के लिए युवाओं को स्किल सीखने पर जोर दिया। कहा कि जब तक आप लोग कुछ हुनर नहीं सीखेंगे तब तक कुछ बेहतर नहीं कर पाएंगे। रोजगार मेले में आर्मी रिक्रूवमेंट कार्यालय के भर्ती अधिकारी, इंस्टा ह्यूमन्स प्राइवेट लिमिटेड, श्रीगणेश कंसल्टेंट एवं मैनपावर सर्विसेस, सिस्का इलेक्ट्रिकल एवं मैनजेमेंट, निमसन हर्बल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सोनी इलेक्ट्रॉनिक, भारतीय जीवन बीमा निगम, नवभारत फर्टीलाइजर, सीडैक प्राइवेट लिमिटेड सहित लगभग एक दर्जन कंपनियाें ने 793 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने जमा कराए केवल अभिलेख
रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में गोंडा से आए दीपक पांडेय व उतरौला से आए देवेश कुमार यादव ने बताया कि मेले में केवल रिज्यूम ही जमा कराया जा रहा है। इंटरव्यू के लिए बाद में कॉल करने की बात कही गई है। शादाब खान व धीरज ने बताया कि वे लोग आईटीआई कर रहे हैं। उनके ट्रेड से जुड़ी यहां कोई नौकरी नहीं है। ऐसे में वे लोग वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार से दी जानकारी
रोजगार मेले में मुख्य नियंता प्रो. राघवेंद्र सिंह, डॉ. राजीव रंजन,प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. बसंत कुमार ने मेले के आयोजन और उनमें आईं विभिन्न कंपनियों के बारे में विधिवत जानकारी दी। वे किस क्षेत्र के लिए युवाओं का चयन करेंगे, अर्हता, योग्यता, प्रशिक्षण आदि की विस्तार से जानकारी दी। संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। सहायक सेवा योजना अधिकारी गुलाब राय, प्रो श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य,डॉ. राम रहीस,डॉ. लवकुश पाण्डेय , डॉ. मोहम्मद अकमल,डॉ. अभयनाथ, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. एस के त्रिपाठी,डॉ. श्रद्धा सिंह,डॉ. वंदना सिंह,डॉ. अर्चना शुक्ल,डॉ. राहुल विशेन, डॉ. केपी मिश्र,डॉ. संदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed