फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Yoga relieves mental stress and depression

Balrampur News: मानसिक तनाव व अवसाद से छुटकारा दिलाता है योग

Tue, 20 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Yoga relieves mental stress and depression
बलरामपुर। नियमित योग करने से मानसिक तनाव, अवसाद व अनिद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना कम से कम 45 मिनट तक योग करना चाहिए। नियमित योग करने वाला व्यक्ति कम बीमार पड़ता है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर के समापन अवसर पर योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने जवानों को योगाभ्यास कराते हुए कहीं। इससे पहले योग शिविर का शुभारंभ 9वीं वाहिनी के कमांडेंट ऋषि पाल सिंह व डिप्टी कमांडेंट सुशांत सिंह ने किया।
विज्ञापन

योग वेलनेस सेंटर के योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी ने एसएसबी जवानों को प्राणायाम, ध्यान भ्रामरी, शशांकासन, वक्रासन, मकरासन, उक्टासन, ताड़ासन, वृक्षासन व पादहस्तासन आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर एसएसबी के तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे। इसी प्रकार तुलसीपार्क में योग प्रशिक्षक हंसराज वर्मा ने भी लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, कई स्थानों पर आयोजित होंगे योग शिविर
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 6.30 बजे सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। तुलसीपार्क में आयोजित होने वाले योग शिविर के संयोजक डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि सदर विधायक पल्टूराम की अध्यक्षता में लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बताया कि एसएसबी मुख्यालय, जिला कारागार व पुलिस लाइन सहित सभी ब्लॉकों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed