{"_id":"627ff3d95c596d03a510ca54","slug":"yoga-balrampur-news-lko6306180103","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास से सेहतमंद रहने का सिखाया गया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-1-बलरामपुर के राम अवध इंटर कालेज रेड़वलिया पेहर में योग करते विद्यार्थी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। जिले के कई विद्यालयों में शनिवार को योग की कक्षाएं चलाई गईं। योगाभ्यास से लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए गये। विद्यालयों में योग की कक्षाओं में गुरुजन व विद्यार्थी शामिल हुए। 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस को सफल बनाने का प्रयास नेहरू युवा केंद्र की तरफ से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी के नेतृत्व में शनिवार सुबह उतरौला तहसील के राम अवध इंटर कॉलेज रेड़वलिया पेहर में योग की कक्षा चलाई गई। जिला युवा अधिकारी ने विद्यालय के गुरुजनों व विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए नियमित योग करना चाहिए। नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है। राज्य प्रशिक्षक जिलेदार पांडेय, योगाचार्य विजय कुमार मौर्य, रमेश वर्मा, विशाल यादव व राहुल वर्मा ने नियमित योग, ध्यान व प्राणायाम से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, मेवालाल यादव, ओमप्रकाश यादव, श्याम बाबू निषाद, बृजेश शुक्ल, राकेश यादव, सुनील गुप्ता, राकेश पांडेय, अभिषेक मौर्य, राजकुमार मौर्य, सुमित सहित सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराकर इसके लाभ के बारे में बताया गया। नेहरू युवा केंद्र की टीम ने ललिया, पचपेड़वा, तुलसीपुर आदि क्षेत्रों में योगाभ्यास की कक्षा चलाकर लोगों को सेहतमंद रहने का राज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।