फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   X-ray machine broken, TB patients facing problems

Balrampur News: एक्सरे मशीन खराब, टीबी मरीजों को हो रही परेशानी

Wed, 27 Nov 2024 08:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken, TB patients facing problems
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच के लिए जुटे मरीज। संवाद
बलरामपुर। जिला क्षय रोग अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है। ऐसे में यहां मरीजों की एक्सरे जांच नहीं हो पा रही है। कुछ मरीज पैसे खर्च कर निजी सेंटर में जांच करवा रहे हैं तो कुछ संयुक्त जिला चिकित्सालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से क्षय रोगियों को भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जिला स्तर पर इसका असर नहीं दिखा रहा है। अस्पताल में मरीजों को मुफ्त एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीज संयुक्त जिला चिकित्सालय या निजी केंद्रों पर जांच कराने को विवश हैं। अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि कई दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। जांच न होने से रोग का पता नहीं चल पा रहा है। विभागीय अधिकारी के ध्यान न देने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहले से हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में क्षय रोगियों के जुटने के कारण भीड़ और बढ़ गई है। ऐसे में बड़ी संख्या मरीजों के पहुंचने से एक्सरे के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके शुक्ल ने बताया कि एक्सरे मशीन के उपकरण खराब हो गए थे, उन्हें मंगवाकर लगवाया गया है। मशीन की तकनीकी जांच के बाद एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed