फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worshiped Goddess Chandraghanta

मां चंद्रघंटा की पूजा की

Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Goddess Chandraghanta
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विधिविधान के साथ मां की आराधना की। घर में भी मां चंद्रघंटा की पूजा कर भक्तों ने सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मां दुर्गा की नौ शक्तियों का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा है और नवरात्र के तीसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा का विधान है। मान्यता है कि देवासुर संग्राम में देवी ने घंटे की नाद से अनेक असुरों का नाश किया। शोर और नाद करके मां चंद्रघंटा असुरों के लिए काल बन गईं। आह्वान, संकल्प और नाद की अधीष्ठात्री माता चंद्रघंटा को माना गया है। देवी का तप हमें जीवन की सभी बाधाओं को पार करने में सफलता दिलाता है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भोर पहर से ही तांता लग गया। भक्तों ने सूर्यकुंड में स्नान कर बारी-बारी से मां भगवती की पूजा विधिविधान से की। इसके अतिरिक्त बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, नगर स्थित झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, समय माता मंदिर, बड़की बहिनी थान, उतरौला स्थित ज्वालादेवी मंदिर एवं तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, रहिया देवी मंदिर व झिंगहा माता मंदिर आदि में भी सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के जुगली गुरचाही गांव में सजे पूजा पंडाल में समिति के आयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, अमरनाथ यादव, ननकू यादव, भीष्म कुमार गुप्ता, दिनेश जायसवाल, राम प्रसाद साहू व राजेश वर्मा आदि ने पूजा-अर्चना की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर स्थित पूजा पंडालों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अमन बंसल, सौरभ तुलस्यान, समप्रीत सिंह, यश अग्रवाल, सूरज तिवारी, अक्षत शुक्ला, चंदन पाठक, अनुभव श्रीवास्तव व पंकज श्रीवास्तव आदि ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed