{"_id":"5e40365f8ebc3ee5b3304111","slug":"workers-furious-with-beating-of-cleaning-worker-balrampur-news-lko50760142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नायक की पिटाई से भड़के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नायक की पिटाई से भड़के कर्मी
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार को नगर के नई बस्ती मोहल्ले में सफाई कार्य के दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने कार्यवाहक सफाई नायक के साथ मारपीट व अभद्रता की । इसी बात से नाराज सफाई कर्मी कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने से इन लोगों ने काम ठप कर कोतवाली का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के कार्यवाहक सफाई नायक रामधनी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है कि रविवार सुबह व मोहल्ला नई बस्ती में मातहतों के साथ सफाई का काम करवा रहे थे। इसी बीच ग्राम बेनीजोत निवासी सौरभ सिंह मेरे साथ मारपीट व अभद्रता की।
रामधनी के साथ हुई घटना अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोरी लाल, जयपाल, रामू सागर, महेश, संजय, सतीश, राजू व विनोद कोतवाली पहुंच गए। ईओ आरके जायसवाल व सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता भी कोतवाली पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली रामश्रय राय ने बताया कि रामधनी की तहरीर पर आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।