{"_id":"66609c87927903774a021ba4","slug":"work-started-in-offices-after-the-elections-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110373-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चुनाव के बाद दफ्तरों में काम-काज हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चुनाव के बाद दफ्तरों में काम-काज हुआ शुरू
Wed, 05 Jun 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के बाद सरकारी दफ्तरों में बुधवार को रौनक लौट आई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने दफ्तरों में बैठकर काम-काज शुरू कर दिया। चुनावी चर्चा के साथ विभागीय कार्यों को भी निपटाने में अधिकारी व कर्मचारी जुट गए हैं। 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चार जून तक अधिकारी व कर्मचारी लगे रहे। कलेक्ट्रेट व विकास भवन में स्थित सभी विभागों में बुधवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी तो रही, लेकिन अपनी समस्या को लेकर फरियादी नहीं आए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीन : 1:-
जनता से भी मिले डीएम
-लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक किशोर कुमार व संघ मित्रा गौतम को तैनात किया था। चार जून को मतगणना के बाद एसएसबी 9वीं वाहिनी के मुख्यालय पर डीएम अरविंद सिंह ने बुधवार को उनसे मुलाकात की और जिले से उन्हें विदा किया। इसके बाद डीएम ने नगर का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सीन: 2 :-
विकास कार्याें की समीक्षा
-सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब अपने-अपने विभागाें के कार्यों को पूरा कराने में जुट जाएं। जनहित के कार्यों का निस्तारण कराने में कोई कोताही न बरतें। सीडीओ दिनभर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करते रहे। बैठक में पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीन : 3 :-
फाइलों का किया निस्तारण
-विकास भवन परिसर स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा भी अपने अधीनस्थों के साथ विभागीय कार्यों के निस्तारण में जुटी रहीं। वरिष्ठ सहायक मोहम्मद कामिल ने विभागीय फाइलों का निस्तारण कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी विभागों में दिखी रौनक
-लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी विभागों में कार्यों के निस्तारण को लेकर रौनक दिखी। विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करके गांवों के विकास कार्यों पर फोकस करने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट में भी सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों का निस्तारण कराया।