{"_id":"68b3337d111d4223a0025c8e","slug":"work-on-revision-of-voter-list-begins-balrampur-news-c-99-1-brp1010-132370-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वोटर लिस्ट के संशोधन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वोटर लिस्ट के संशोधन का काम शुरू
विज्ञापन
-बलरामपुर के ग्राम पंचायत परसपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मतदाताओं का इंतजार करती बीएलओ।-
हरैया सतघरवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। क्षेत्र में बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची का प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत परसपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मतदाता सूची के संशोधन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बीएलओ सुमित्रा देवी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में फिलहाल 1586 मतदाता दर्ज हैं, इनमें मृतकों के नाम हटाए जाएंगे। साथ ही जिन युवतियों की शादी हो चुकी है, उनका नाम यहां से विलोपित होगा और जो नई बहुएं शादी के बाद गांव में आई हैं, उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
बीएलओ ने बताया कि एक सप्ताह तक बूथ पर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि लोग अपनी प्रविष्टियां देखकर आवश्यक संशोधन करा सकें। बताया कि लोग बूथ पर आकर जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद घर-घर संपर्क अभियान शुरू होगा।