फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women's products of the group will get recognition in Saras Fair

Balrampur News: सरस मेले में समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिलेगी पहचान

Wed, 29 Nov 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women's products of the group will get recognition in Saras Fair
बलरामपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए जिले में दो दिवसीय सरस मेला का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य समूह की महिलाओं के उत्पादों को पहचान दिलाना है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से मेले का आयोजन विकास भवन परिसर में 20 व 21 दिसंबर को होगा। इसमें समूह की महिलाएं स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले में पांच हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों का संचालन किया जा रहा है। इन समूहों में करीब 50 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें अधिकांश समूह की महिलाएं गांव स्तर पर छोटे-छोटे इकाई लगाकर खाद्य सहित अन्य घरेलू वस्तुओं का उत्पादन कर रही है। इनमें से कुछ समूहों का सामान तो पहले ही बाजार में उतर चुका है। फिर भी अभी तक कुछ समूह के उत्पादों को पहचान नहीं मिल पाई है। अब इन वस्तुओं को पहचान दिलाने के लिए जिला स्तर पर सरस मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त स्वत: रोजगार मंजू त्रिवेदी ने बताया कि सरस मेले में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट उत्पादों का स्टाल लगाया जाएगा। मेले की तैयारी को लेकर 30 नवंबर को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed