फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will run their government in three blocks

तीन ब्लॉकों में महिलाएं चलाएंगी प्रमुख की सरकार

Tue, 11 May 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Women will run their government in three blocks
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में महिलाएं प्रमुख पद की सरकार चलाएंगी। जिले के पांच ब्लॉकों में सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच पमुख पद पर घमासान होगा। एक ब्लॉक में पिछड़े वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपना प्रमुख चुनना होगा। प्रमुख के पदों पर अपनी किस्मत अजमाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के 993 सीटों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आम जनता ने चयन कर लिया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में चुने हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने प्रमुख का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला, तुलसीपुर ब्लॉक में महिला व उतरौला ब्लॉक में पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों में प्रमुख के पदों पर सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में प्रमुख पद का पिछड़े वर्ग से दावेदार होगा। सदर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 159 सीटों पर चुने गए 29 अनुसूचित जाति, 42 पिछड़ा वर्ग, 30 महिला व 59 सीटों पर सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख का चुनाव करेंगे।
हरैया सतघरवा ब्लॉक में 134 सीटों पर चुने अनुसूचित जाति के 21, पिछड़े वर्ग के 36, महिला 26 व सामान्य वर्ग के 51 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख चुनेंगे। तुलसीपुर ब्लॉक में कुल 132 सीटों पर अनुसूचित जाति से 5 महिलाओं व 10 पुरुषों, पिछड़े वर्ग से 12 महिलाओं व 23 पुरुषों, 28 महिलाओं और 54 सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जीत दर्ज करने वाले प्रमुख चुनेंगे।
गैसड़ी ब्लॉक में 124 सीटों पर अनुसूचित जन जाति के तीन, अनुसूचित जाति के 17, पिछड़ा वर्ग के 33, महिला वर्ग के 24 व सामान्य वर्ग के 47 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना प्रमुख चुनेंगे। पचपेड़वा ब्लॉक में 109 सीटों पर अनुसूचित जन जाति के 10, अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 29, महिला वर्ग से 20 व सामान्य वर्ग से 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख बनाएंगे।
उतरौला ब्लॉक में 74 सीटों पर जीतने वाले अनुसूचित जाति के 10, पिछड़ा वर्ग के 19, महिला वर्ग से 15 व सामान्य वर्ग से 30 क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर प्रमुख का चुनाव करेंगे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 82 सीटों पर आठ अनुसूचित जाति, 22 पिछड़े वर्ग, 18 महिला वर्ग व 34 सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपना प्रमुख चुनना है।

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 70 सीटों पर चुने गए 11 अनुसूचित जाति, 18 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला वर्ग व 37 सामान्य वर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख बनाएंगे। रेहरा बाजार ब्लॉक में 109 सीटों पर चुने गए अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 29, महिला वर्ग के 23 व सामान्य वर्ग के 45 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख का चुनाव करेंगे। अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रमुख पदों के दावेदारों ने चुने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मिठाई लेकर मिलना-जुलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed