{"_id":"60479e018ebc3ee64917d0ac","slug":"women-hostels-to-be-built-in-3-92-crore-balrampur-news-lko5687188107","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.92 करोड़ से बनेगा महिला हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.92 करोड़ से बनेगा महिला हॉस्टल
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के नहर बालागंज रोड पर पांच बीघे जमीन में 3.92 करोड़ की लागत से 100 बेड का वूमेन हॉस्टल व 25 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
ईओ नगर पालिका बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नहर बालागंज रोड स्थित पालिका की पांच बीघा जमीन पर 100 बेड का वूमेन हॉस्टल और 25 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। हॉस्टल व दुकानों का निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को तीन करोड़ 92 लाख रुपये मुहैया करा दिया है।
इस जमीन से अवैध कब्जे हटवा दिए गए है। वूमेन हॉस्टल व दुकान निर्माण के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वूमेन हॉस्टल व दुकानों का निर्माण कराकर संचालन के लिए नगर पालिका को हैंड ओवर कराएगा।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वक्फ विकास निगम लिमिटेड संस्था को हॉस्टल व दुकानों का निर्माण कराने का जिम्मा सौंपा है। संस्था को धन शासन से आवंटित कर दिया गया है। निर्माण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका संचालन कराने के लिए नगर पालिका को हैंड ओवर करा दिया जाएगा।