फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman killed, six injured in road accidents

Balrampur News: सड़क हादसों में महिला की मौत, छह घायल

Sun, 30 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, six injured in road accidents
महाराजगंज तराई/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लाोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सबरुनिशा (62) रविवार को समरी चौराहे के पास अपने खेत में जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे सबरुनिशा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, शिवचरनडीह निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह बाइक से तुलसीपुर से अपने गांव आ रहा था। कौवापुर मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह तथा उसका बेटा इजहार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कार के बारे में जानकारी की जा रही है। हादसे में घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, गौराचौराहा के जैतापुर मार्ग पर मिश्रौलिया गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इससे कार में सवार सिद्धार्थनगर के थाना इटवा के ग्राम हसुड़ी निवासी ज्योति गुप्ता, उनके दो छोटे बच्चे व भतीजा लक्ष्मी नारायण घायल हो गए। जैतापुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों का बिस्कोहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजन भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed