{"_id":"69162bfb102236fca409a967","slug":"woman-killed-after-being-hit-by-train-while-crossing-tracks-balrampur-news-c-99-1-slko1019-136913-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत
Fri, 14 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र में बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से सेखुनिया निवासी प्रेमलता की मौत हो गई। घटना रात करीब सात बजे हुई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि किलोमीटर संख्या 155/14 पर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस से एक महिला की टक्कर हुई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त प्रेमलता (45) पत्नी लालबाबू निवासी सेखुनिया के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि प्रेमलता नित्यकर्म के लिए घर से निकली थीं, इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं।