{"_id":"686abe00e2a50379ab0eabab","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-balrampur-news-c-99-1-brp1008-129106-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Sun, 06 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम सिसहना निवासी सीमा (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गैड़ास बुजुर्ग थाने में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
उतरौला के ग्राम बलहा निवासी अलखराम वर्मा ने रविवार को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा की शादी 11 जून 2023 को अमरनाथ कटियार निवासी ग्राम सिसहना थाना गैड़ास बुजुर्ग के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी को पति अमरनाथ कटियार, ससुर शारदा प्रसाद, सास बिट्टा देवी व ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
ससुरालीजन पांच जुलाई को उनकी बेटी की हत्या करके उतरौला शहर के एक अस्पताल में छोड़ गए। बेटी के ससुर शारदा प्रसाद ने अलखराम को करीब सात बजे फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की मौत हो गई है। कहा कि अस्पताल में आकर अपनी बेटी का शव ले जाओ। अस्पताल में स्ट्रेचर पर अलखराम को उनकी बेटी का शव रखा मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि अलखराम की तहरीर पर रविवार को उनकी बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।