{"_id":"69cd421be3e415f66502ac76","slug":"with-the-formation-of-a-new-government-in-nepal-vigilance-on-the-border-has-increased-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145545-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ सीमा पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पैदल गश्त की। अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सतर्क निगरानी रखी गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अभियान में सीमावर्ती गांवों में लगातार गश्त कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी की टीम ने सीमा से सटे गांवों के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक भी किया। इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गो तस्करी, अवैध कटान समेत अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
माना जा रहा है कि जेन जी आंदोलन के बाद नेपाल की बालेन सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सतर्कता बरती जा रही है, साथ ही नेपाल सरकार के कदम पर निगाहें भी टिकी हैं। दोनों देश की सीमावर्ती फोर्स इस समय एहतियात बरत रही है। एक अधिकारी ने बताया कि नेपाल सरकार के फैसलों पर नजर है, फिलहाल सतर्कता जरूरी है।