फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will fulfill promise, will give benefit to the characters

जनप्रनिधियों पूरा करेंगे जनता से किया वादा, पात्रों को दिलाएंगे लाभ

Thu, 06 May 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Will fulfill promise, will give benefit to the characters
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता से वादा करके जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान अब वादा पूरा करने की बात कह रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी व सिंचाई की व्यवस्था के साथ-साथ पात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का दावा कर रहे हैं। गुरुवार को कुछ ऐसे ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व प्रधानों से बातचीत की गई तो उनके इरादे कुछ इस तरह नजर आए।
विज्ञापन

वार्ड 23 गंगापुरबांकी से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार शुक्ला चुनाव के दौरान जो भी वादा जनता से किया था वह अब पूरा करने का समय आ गया है। जनता ने जिस भरोसे से हमें जिला पंचायत सदस्य का भार सौंपा है उसे मूलभूत सुविधाएं प्रदान करूंगा। सड़क, बिजली, पानी व सिंचाई आदि का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लाक के ग्राम पंचायत माधवानगर खादर से नवनिर्वाचित प्रधान अमर कुमार ने बताया कि गांव का संपूर्ण विकास कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरकर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत झौव्वा से नवनिर्वाचित प्रधान अभिजीत सिंह ने बताया कि वह चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। पात्रों को योजना का लाभ दिलाएंगे। सड़क, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जाएगा।
गैसड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत जनकपुर से नवनिर्वाचित प्रधान सगीर अहमद ने बताया कि गांव में नाली, खड़ंजा व सड़क का निर्माण कराया जाएगा। गांव में संक्रमण बीमारी न फैले इसका पूरा प्रबंध किया जाएगा। ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
गैसड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहकमपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शकील खान ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या है इस समस्या के निस्तारण के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। बच्चों के लिए खेल मैदान व पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

सदर ब्लाक के ग्राम बहरेकुइयां मझौवा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तरन्नुम ने बताया कि बरसात होने पर गांव में जलनिकासी की समस्या बनी रहती है। गांव में व्याप्त सड़क, बिजली, पानी, खड़ंजा व नाली जैसी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। गांव के पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। पात्रों को योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed