{"_id":"5d13b6db8ebc3e3cb2329ee1","slug":"wife-s-killed-due-to-dowry-balrampur-news-lko4674376163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डालने का आरोप
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डालपुर बकौली के मजरा भंवरिया गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को मार डालने का आरोप लगाया गया है। पिता की तहरीर पर पति, जेठ व सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बुधवार को बताया कि रन्नूडीह गांव निवासी बुधई ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी कृष्णावती (25) की शादी दो वर्ष पूर्व गैसड़ी क्षेत्र के डालपुर बकौली गांव के मजरा भंवरिया निवासी संतोष के साथ हुई थी। बेटी की पति संतोष दहेज को लेकर कृष्णावती का अक्सर प्रताड़ित करता था।
गैसड़ी कोतवाली में कुछ दिन पहले प्रताड़ना के संबंध में कृष्णावती ने तहरीर भी दी थी। 25 जून की रात में बेटी कृष्णावती को मारकर परिजनों ने फांसी पर लटका दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति संतोष, जेठ राजेंद्र, सास सुंदरकली व जेठानी गीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।