फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wife murdered on suspicion of illicit relationship

Balrampur: अवैध संबंध के शक पर पत्नी की हत्या, शव को बाड़ी में दफनाया, बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी

Sat, 02 Sep 2023 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

पत्नी के शव को दफनाने के बाद शव को जल्दी गलाने के लिए उसने शव में नमक डाल दिया था। महिला के गायब होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of illicit relationship
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थानाक्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर की बाड़ी में दफन कर दिया। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। पत्नी के शव को दफनाने के बाद शव को जल्दी गलाने के लिए उसने शव में नमक डाल दिया था। महिला के गायब होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति आदतन बदमाश है। उसके पास से भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

  
मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना के तहत ग्राम जम्हाटी निवासी मानमती पति घेलू उरांव (48) का पति से 28 अगस्त को विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब हो गई। पड़ोसियों और गांववालों ने मानमती के संबंध में पति घेलू राम से पूछताछ की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। घेलू राम के आदतन बदमाश व पूर्व में हत्या व अनाचार के मामलों का आरोपी होने के कारण पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने शंकरगढ़ पुलिस को मानमती के गायब होने की सूचना दी।

विज्ञापन

 


पुलिस ने उसके घर पहुंचकर खोजबीन की तो उसके घर में कुछ स्थानों पर खून के छींटे मिले। पुलिस ने आसपास पड़ताल की तो उसकी बाड़ी में कुछ दिनों पूर्व खोदी हुई मिट्टी मिली। पुलिस ने घेलू राम को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने विवाद के बाद पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करना एवं शव को बाड़ी में दफनाने की जानकारी दी। पुलिस ने दंडाधिकारी से अनुमति लेकर शनिवार को मानमती के शव को कब्र से खोदकर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध की शंका पर हुआ था विवाद-

एएसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि घेलू राम उरांव (55) को शक था कि उसकी पत्नी मनमाती का किसी गैर व्यक्ति से अवैध संबंध है। 28 अगस्त को वह नशे की हालत में घर पहुंचा एवं दोपहर में इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।  विवाद के बाद घेलू राम ने डंडे और लात घूंसों से मानमती को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने एवं पुलिस से बचने के लिए उसने शाम को पत्नी के शव को बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव को जल्दी गलाने के लिए उसने बड़ी मात्रा में नमक भी शव के उपर डाला था। इसके बाद वह बेखौफ चैन की नींद सोता रहा।


आदतन अपराधी है आरोपी

एएसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी घेलू राम उरांव के कब्जे से एक भरमार बंदूक सहित डंडा और फावड़े को जब्त किया गया है। आरोपी पूर्व में भी हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उसने भरमार बंदूक 12 हजार रुपये में खरीदना बताया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed