{"_id":"604a39448ebc3e8cd11fdeb4","slug":"wife-caught-with-leopard-for-husband-couple-injured-balrampur-news-lko5690424101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के लिए तेंदुए से भिड़ी पत्नी, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के लिए तेंदुए से भिड़ी पत्नी, दंपती घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के रेमहरवा सहिजना गांव में जंगल से आए तेंदुए ने दंपती पर हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रुप से घायल हो गया है जबकि पत्नी ने तेंदुए से लड़ाई लड़कर पति की जान बचाई है। दोनों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
रहमरवा सहिजना निवासी इस्लाम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उन पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में मौजूद पत्नी ने तेंदुए से काफी देर तक लड़ाई लड़ी और उनकी जान बचाई। शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तेंदुए को भगाया।
तेंदुआ पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया। तेंदुए के हमले से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सोहेलवा जंगल से गांव करीब होने के चलते अक्सर जंगली जानवर भोजन पानी की तलाश में आ जाते है और लोगों पर हमला करते है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉ. जहांगीर आलम ने ग्रामीणों की मदद से इस्लाम व उनकी पत्नी को सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया। डॉ. जहांगीर आलम ने घटना की सूचना गैसड़ी कोतवाली में दी है। गैसड़ी कोतवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना भेजी है।