फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   When the time comes, I will go to Ayodhya, God will call us - Akhilesh

Balrampur News: समय आने पर जाऊंगा अयोध्या भगवान हमें बुलाएंगे- अखिलेश

Sun, 04 Feb 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
When the time comes, I will go to Ayodhya, God will call us - Akhilesh
बलरामपुर। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ किया है कि इंडिया गठबंधन में सीटों का निर्धारण जीत और सीट के फार्मूले पर तय होगा। इसके लिए भाजपा को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने बिखर रहे वोट को सहेजने के लिए ही चुनाव से ठीक पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की चाल चली है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख का दर्द छलक पड़ा। बोले की बड़े आयोजनों में हमें निमंत्रण ही नहीं मिलता। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जब आवाज उठाई तो निमंत्रण मिला। मंदिर जाने के सवाल पर कहा कि समय आने पर जाऊंगा, भगवान हमें बुलाएंगे। यह भी कहा कि पता नहीं कब ईश्वर बुलाएंगे और मैं जाऊंगा।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को सपा से गैसड़ी विधायक रहे पूर्व मंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने बलरामपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहलवारा आए थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। विधानसभा सत्र में 40 लाख करोड़ के निवेश के दावे को खारिज करते हुए कहा कि एक भी कारखाना बताएं कि कहां लगा है। गोंडा व बलरामपुर में निवेश न होने पर भी उन्होंने चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार होने का दावा तो करती है, लेकिन जमीनी तौर पर कहीं कुछ विकास दिखाई नहीं देता । बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को दूर करने की भाजपा को कोई चिंता नहीं है। भाजपा के सांसद इस समय इस बात से परेशान हैं कि कहीं उनका टिकट तो नहीं कट रहा। उन्होंने भाजपा के कई वर्तमान सांसदों का टिकट इस बार काटे जाने का दावा भी किया।
- इंडिया गठबंधन पर कहा कि मजबूत गठबंधन होगा। सीटें समीकरण के आधार पर तय की जाएंगी। श्रावस्ती सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां गठबंधन जीता है। इससे पता चलता है कि चुनाव समीकरण पर होंगे। उसी को ध्यान में रखकर सीटे तय की जाएंगी। बोले कि प्रदेश में कुछ सीटें तय है, इसमें गठबंधन के जिम्मेदार नेताओं की सहमति होने का संकेत भी उन्होंने दिया।

- सपा मुखिया ने कहा कि पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाले हुए हैं, वह भी गोंडा, बलरामपुर व अयोध्या जैसी जगहों पर। इसका फैसला अब जनता ही करेगी कि किस पार्टी के शासन में कौन लोग जमीन घोटाला कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जमीन घोटाला बीजेपी वाले कर रहे हैं, कहीं भी जमीन कब्जा हो रहा है तो इसमें भाजपा वाले अवश्य शामिल हैं। इसी लिए भाजपा अब अब भू- माफिया पार्टी बन गई है।

एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश के जाने से जातीय जनगणना का मुद्दा खत्म नहीं होगा। नीतीश को बधाई देते हुए कहा कि वह जातीय जनगणना की शुरूआत कर गए, यह अलग बात है कि उसे पूरा नहीं कर सके। बोले कि भाजपा वालों ने क्या जादू कर दिया, इस संबंध में मैं कुछ भी कहना नहीं जाना चाहता। आबादी के हिसाब से सभी को भागीदारी मिलनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed