फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement without target from today

बिना लक्ष्य गेहूं की खरीद आज से

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement without target from today
बलरामपुर। बिना लक्ष्य के ही पहली अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारियां की गई हैं। तीन क्रय एजेंसियों के 53 केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीदा होगी। किसानों को 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। सभी क्रय केंद्रों पर एजेंसियों को पानी, बोरे व अन्य संसाधनों का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। हालांकि लेट वेरायटी के चलते जिले में गेहूं की कटाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूल्य समर्थन योजना के तहत 2022-23 में पहली अप्रैल से 30 जून तक किसानों से गेहूं खरीदने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन क्रय एजेंसियां किसानों से गेहूं की खरीद करेंगी। तीनों के लिए क्रय केंद्र की संख्या निर्धारित कर दी गई है। खाद्य विभाग को 13, यूपीएसएस को 19 और पीसीएफ को 21 केंद्रों के जरिए गेहूं खरीदना है। खाद्य विभाग, यूपीएसएस व पीसीएफ ने सदर तहसील के बलरामपुर ब्लॉक में छह व हरैया सतघरवा ब्लॉक में नौ क्रय केंद्र खोले हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील के तुलसीपुर ब्लॉक में पांच, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक में 10-10 सरकारी क्रय केंद्र तीनों एजेंसियों ने तैयार करा दिए हैं। उतरौला तहसील के श्रीदत्तगंज ब्लॉक में चार, उतरौला ब्लॉक में दो, रेहरा बाजार ब्लॉक में चार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में तीन केंद्रों का संचालन कर तीनों एजेंसियां पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद करेंगी। हालांकि शासन ने अभी तक संबंधित विभाग को गेहूं खरीद का लक्ष्य आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी क्रय वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत पांच क्रय एजेंसियों ने किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा था। शासन ने गेहूं का रेट 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाया है। क्रय एजेंसियां किसानों से 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदा करेंगी। किसान राम बरन, अच्युतानंद, परशुराम, सुमिरन, विजय, बलदेव व शिव कुमार आदि ने बताया कि अभी गेहूं तैयार होने में कम से कम 20 दिन लगेंगे।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी राना ने बताया कि इस बार जिले में करीब 80 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में किसानों ने गेेहूं की बोआई की है। परिस्थितियां अनुकूल होने से गेहूं की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।
पहली अप्रैल से गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रय एजेंसियां केंद्रों को तैयार कराने में जुटी हैं। शासन ने अभी तक गेहूं खरीद का लक्ष्य आवंटित नहीं किया है। फसल बेचने के लिए सभी किसानों को विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान बैंक खाता व आधार नंबर लिंकअप कराना होगा। बिना इसके गेहूं का भुगतान संभव नहीं होगा।

-नरेंद्र कुमार तिवारी, डिप्टी आरएमओ
मूल्य समर्थन योजना के तहत 2022-23 में पहली अप्रैल से 30 जून तक किसानों से गेहूं खरीदने की निगरानी करने के लिए एडीएम राम अभिलाष को प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित कर दिया गया है। किसानों से अपील की जा रही है कि गेहूं की उपज का भरपूर लाभ लेने के लिए सरकारी केंद्रों पर बिक्री करें।
-श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed