फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement stopped, department remained far away from target

Balrampur News: गेहूं खरीद बंद, लक्ष्य से कोसों दूर रहा विभाग

Tue, 17 Jun 2025 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stopped, department remained far away from target
बलरामपुर के भगवतीगंज ​स्थित मंडी समिति गेहूं खरीद केंद्र। संवाद
बलरामपुर। जिले में 15 जून से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया बंद हो गई है। गेहूं खरीदने के लिए जिले में 57 क्रय केंद्र बनाए गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष विपणन विभाग मात्र 32.36 प्रतिशत ही गेहूं खरीद सका। बिचौलियों की मदद से आढ़तियों ने किसानों का गेहूं खरीद कर लाखों का मुनाफा कमाया।
विज्ञापन

जनपद में 17 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हुआ। चार एजेंसियों को 2,15,000 क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय था। शुरुआत में सरकारी क्रय केंद्रों पर तो किसानों की भीड़ दिखी। इसके बाद बारिश में गेहूं की चमक जाने के बाद केंद्र प्रभारियों ने किसानों से उनकी उपज खरीदने से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में गेहूं सड़ने के भय से किसानों ने बिचौलियों की मदद से आढ़तियों को औने-पौने दामों पर उपज बेच दी।
विज्ञापन

ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुसार खरीद नहीं हो पाई। अप्रैल बीतने के बाद केंद्र प्रभारी व विपणन विभाग के कर्मचारियों ने गांव-गांव किसानों से संपर्क किया, इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। 15 जून तक 69567.9 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि अप्रैल में बारिश होने के कारण गेहूं भीग गया था, इस कारण खरीदारी प्रभावित हुई थी। ऐसे में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय एजेंसी - आवंटित लक्ष्य - लक्ष्य के सापेक्ष खरीद
खाद्य विभाग- 72000 क्विंटल - 20895.5 क्विंटल
पीसीएफ - 76000 क्विंटल- 28603.4 क्विंटल
यूपीएसएस- 55000 क्विंटल - 18674.6 क्विंटल
भारतीय खाद्य निगम- 12000 क्विंटल- 1394.5 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed