फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   wedding

आज 150 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
wedding
बलरामपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 150 बेटियों के आज हाथ पीले कराएं जाएंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम होंगे। इनमें बेटियों की उनके धार्मिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन ने 76 लाख 50 हजार रुपये का बजट मिला है। सदर विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह कार्यक्रम ब्लॉक परिसर में होगा। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में बेटियों की शादी हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में होगी।
विज्ञापन

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह कार्यक्रम ब्लॉक परिसर में होगा। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह ब्लॉक परिसर में होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये खर्च होंगे। गृहस्थी बसाने के लिए 35-35 हजार रुपये प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में आरटीजीएस से भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed