फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Way cleared for non-academic recruitments at Maa Pateshwari University

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि में गैर-शैक्षणिक भर्तियों का रास्ता साफ

Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Way cleared for non-academic recruitments at Maa Pateshwari University
विश्वविद्यालय के वर्चुअल बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : विश्वविद्यालय
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य एजेंडा शासन से स्वीकृत गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए तैयार चयन नियमावली को लागू करना रहा। चर्चा के बाद नियमावली को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

अब इसे सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा, जिससे गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नई चयन नियमावली लागू होने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन हो सकेगा। इससे विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कामकाज और बेहतर ढंग से हो पाएगा। बैठक में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी ने भी अपने सुझाव दिए। कहा कि आने वाले समय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ औद्योगिक सहयोग की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इनमें कला संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. (श्रीमती) अमन चंद्रा, वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विनोद प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रतिनिधि के रूप में प्रो. अशोक कुमार और प्रो. शशि बाला तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में प्रो. रेखा विश्वकर्मा और प्रो. दयाराम यादव उपस्थित रहे। वर्चुअल बैठक में एएनडी पीजी कॉलेज बभनान गोंडा के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, एमएमके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, प्रो. राजीव कुमार अग्रवाल, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. संजय कुमार पांडेय, प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, प्रो. प्रेम कुमार सिंह, दिनेश कुमार मौर्य, कामेश्वर प्रसाद तथा कुलसचिव परमानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed