फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Warning to many police personnel including nagar kotwal

नगर कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मियों को चेतावनी

Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Warning to many police personnel including nagar kotwal
हेमंत कुटियाल, एसपी बलरामपुर - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नवागत एसपी हेमंत कुटियाल ने नगर व देहात कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिथिलता पाए जाने पर नगर कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मियों को एसपी ने कड़ी चेतावनी दी। एसपी ने पुलिस कर्मियों को कार्यशैली में सुधार करने और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने शुक्रवार को बताया कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जॉइन करने के बाद रात्रि में नगर व देहात कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। कोतवाली देहात में टेस्ट एफआईआर कराया गया। परिसर के निरीक्षण में संतरी व दफ्तर के सभी कर्मचारी ड्यूटी पर सतर्क मिले। देहात कोतवाली के बाद तत्काल एसपी ने नगर कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दफ्तर की जांच के दौरान शिथिलता व गड़बड़ी मिलने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम, कांस्टेबल व मुहर्रिर को कड़ी चेतावनी दी। कार्यशैली में सुधार न मिलने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने नगर व देहात कोतवाली पर तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों की कार्यशैली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और सुधार करने का निर्देश दिया। एसपी के औचक निरीक्षण को लेकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed