{"_id":"61d9cadcdcc3833c9f1bd7c4","slug":"voting-will-be-held-on-march-3-balrampur-news-lko6126161163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजा चुनावी बिगुल, प्रशासन ने शुरु की चुनाव कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजा चुनावी बिगुल, प्रशासन ने शुरु की चुनाव कराने की तैयारी
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पोस्टर-बैनर हटाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में इस बार के चुनाव में 16,01,577 वोटरों को मतदान करने का मौका मिल सकेगा। चुनावी बिगुल बज गया है। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस बार छठवें चरण में जिले की चार विधान सभा क्षेत्र में करीब 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने का निर्देश मातहतों को दिया है। जिले में चार फरवरी से नामांकन होगा।
विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के 16,01,577 वोटरों को अपना नुमाइंदा चुनना है। चारों विधानसभा के वोटर लिस्ट में 8,71,469 पुरुष वोटर, 730008 आधी-आबादी और 100 थर्ड जेंडर का नाम दर्ज है। जिले के चारों विधानसभा सदर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी की आबादी 27,39,215 है। पुरुषों की 14,21,049, आधी आबादी की 13,18,119 व थर्ड जेंडर की आबादी 100 है।
विज्ञापन
जनसंख्या के आधार पर जिले के चारों विधानसभाओं में 58.47 प्रतिशत वोटरों को मतदाता सूची में स्थान दिया गया है। एक हजार पुरुषों की तुलना में 838 आधी आबादी का वोट प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल है।
चारों विधानसभा की मतदाता सूची में 18 साल की आयु पूरा करने वाले 49,281 युवक-युवतियों का नाम दर्ज किया गया है, जबकि 18,422 वोटरों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। मतदाता सूची में दर्ज 814 अशुद्ध नामों को शुद्ध किया गया है। जिले में 80 साल से ऊपर आयु के 37,676 चिह्नित वोटरों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है।
जिला प्रशासन की तरफ से जिले के 1857 पोलिंग बूथों विधानसभा चुनाव का मतदान कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के 756 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की तैयारी की जा रही है। संवेदन व अतिसंवेदनशील, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव आदि से प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग कराने का निर्णय लिया है। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।