फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voters came out of their homes to elect the village head

Balrampur News: गांव का मुखिया चुनने के लिए घरों से निकले वोटर

Wed, 19 Feb 2025 07:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Voters came out of their homes to elect the village head
बलरामपुर के भंगहा कला में वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद
पिपरहवा चौराहा/महराजगंज तराई/गैसड़ी (बलरामपुर)। अपने गांव का मुखिया चुनने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकले। लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार को लेकर वोटरों में उत्साह दिखा। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया गया। तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भंगहाकला में पांच व मुड़िला में आठ और गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में दो बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरे दिन चौकस रहा।
विज्ञापन

दिव्यांग दीनानाथ ने बताया कि गांव के विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। राम खेलावन (90) ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। ग्राम पंचायत मुड़िला में वोटरों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद फोर्स ने वोटरों से मतदान कराया। मध्यनगर में वोट डालने पहुंचे 80 वर्षीय बरकत अली व मुड़िला में वोट डालने आईं 80 वर्षीय मायावती ने बताया कि हर चुनाव में मतदान करते हैं। मतदान ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

मध्यनगर में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता भुलई, युवा मतदाता मेवालाल यादव, महिला मतदाता उर्मिला व प्रेमकला ने बताया कि गांव के विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। डंडे के सहारे मुड़िला मतदान केंद्र पर पहुंचे 75 वर्षीय चंद्रिका ने उत्साह के साथ अपना वोट डाला। तुलसीपुर ब्लॉक के भंगहाकला में मतदान के लिए आए राजकुमार (77) व रामकली (82) ने भी गांव के विकास को मुद्दा बताया। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंगहाकला में दो व मुड़िला में पांच और गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में तीन उम्मीदवारों की किस्मत वोटरों ने लिख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है। 21 फरवरी को तुलसीपुर व गैसड़ी ब्लाॅक मुख्यालय पर काउंटिंग कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी न्यायिक उतरौला राजेंद्र बहादुर सिंह ने गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान कराने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed