{"_id":"621531ca9ba46212276f6d73","slug":"voter-polling-balrampur-news-lko6189997180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 12 मतदान कार्मिकों पर होगा केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 12 मतदान कार्मिकों पर होगा केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कालेज के 16 कमरों में दूसरे दिन मंगलवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। दोनों पालियों में 318 की तुलना में 295 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हुए। सभी कमरों में नामित नोडल अधिकारियों की निगरानी में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। दोनों पालियों में 23 मतदन कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे जिसमें से 12 मतदान कार्मिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल का चारों प्रेक्षक के साथ डीएम ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में प्रशिक्षण के लिए 160 कार्मिकों को बुलाया गया। जिसकी तुलना में 149 ने प्रशिक्षण लिया। प्रथम पाली में 11 कार्मिक अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 158 की तुलना में 146 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जबकि 12 अनुपस्थित रहे। डबल ड्यूटी व अन्य के कारण 11 कार्मिकों पर कार्रवाई नहीं की गई जबकि 12 कार्मिकों के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर भेजी गई है और विभागाध्यक्षों को वेतन रोकने व अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
अनुपस्थित कार्मिक श्रुतिनागर, नाजरीन फातिमा, सुनील कुमार, गीता सिंह, अभय शंकर पटेल, मगन कुमार, दुर्गा प्रसाद वर्मा, दिव्या आचार्या, मोहम्मद अरशद, अंशू व नर्गिश खातून पर केस दर्ज करा दिया गया है। सभी 16 कमरों में नोडल अधिकारियों के निगरानी में मास्टर ट्रेनरों ने कार्मिकों को दोनों पालियों में प्रशिक्षित किया। पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, सीडीपीओ सत्येन्द्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी, इंजीनियर लघु सिंचाई अनिरुद्घ कुमार यादव, डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार व दिनेश कुमार यादव ने नोडल के रुप में निगरानी करते हुए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
दोनों पालियों में पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक प्रशिक्षित किए गए। प्रेक्षक विधानसभा तुलसीपुर तरुण कुमार मुखोपध्याय, सदर केएस श्रीनिवासन, उतरौला यशपाल शर्मा व गैसड़ी मोहित बुंदास और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रेक्षकों व डीएम ने प्रशिक्षण में मौजूदसभी अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
चार पोलिंग पार्टियों को कड़ी चेतावनी
बलरामपुर। पहले दिन सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चार पोलिंग पार्टियों को सीडीओ रिया केजरीवाल ने कड़ी चेतावनी दी है। मतदान, ईवीएम व वीवीपट से जुड़े सवालों का जवाब न देने पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई। दूसरे दिन चारों पोलिंग पार्टियों को फिर से प्रशिक्षण दिया गया।
पोस्टल बैलेट से 345 ने किया मतदान
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कालेज परिसर में प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को पोस्टल बैलेट से 345 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि 26 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका दिया गया है। तुलसीपुर विधानसभा में 105, गैसड़ी विधानसभा में 51, उतरौला विधानसभा में 86 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सदर विधानसभा में 103 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए चारों विधानसभा के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
अफसरों व कर्मियों को लगवाया बूस्टर डोज
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कालेज परिसर में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए दूसरे दिन मंगलवार को बूस्टर डोज लगवाया गया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों को मतदान की ड्यूटी से पहले बूस्टर डोज लगवाने का निर्देश दिया है।