{"_id":"645e8912eacd3db055036fb4","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increased-due-to-strong-sunlight-balrampur-news-c-13-1-230665-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज धूप से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज धूप से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
Sat, 13 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 13 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण उल्टी-दस्त की बीमारी से लोग परेशान हैं। अस्पताल में 560 की ओपीडी में 75 मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने इस मौसम में बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दोपहर 11.30 बजे मरीजों की भीड़ लगी रही। फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय के कक्ष में मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। श्रीदत्तगंज से आए राजू ने बताया कि बेटे किशन को दो दिन से उल्टी-दस्त हो रहे हैं। देवीपाटन गांव निवासी प्रताप ने बताया कि 12 वर्षीय बेटी को रात से दस्त आ रहे हैं। रात भर तुलसीपुर में इलाज कराने के बाद सुबह जिला अस्पताल लाए हैं। अहमद उल्लाह ने बताया कि सुबह से पेट खराब है, उसकी दवा लेने आए हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार रही। कई मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। ओपीडी में कक्ष संख्या 39 के बाहर राजू, आफताब, चंदन, सतीश, दीपक, सरोजा व श्यामकली आदि अपनी बारी की इंतजार करते रहे। संदीप, दिनेश कुमार व श्याम भी बच्चे को दिखाने के लिए कक्ष संख्या एक के बाहर बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
धूप से बचने को सिर ढक कर बाहर निकलें
फिजीशियन डॉ. रमेश कुमार पांडेय बताते हैं कि बीमारी से बचने के लिए तेज धूप व गर्म हवाओं के संपर्क में आने से बचें। सिर व शरीर को ढक करके ही बाहर निकलें। उल्टी-दस्त से बचने के लिए बाहरी खाद्य पदार्थों का उपयोग कतई न करें। तैलीय पद्धार्थों का सेवन कम से कम करें। कहा कि गर्मी में अधिक पानी का प्रयोग व मौसमी फलों का सेवन लोगों को बीमारियों से बचाएगा।