{"_id":"64dd12abc396bf0ac1040586","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-four-lakh-children-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1930-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
Wed, 16 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया। 16 से 15 सितंबर तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह में चार लाख 477 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
सीडीओ संजीव कुमार ने बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी बेहतर देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मां-बाप नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में नौ माह से 12 माह तक के बच्चों की संख्या 21409, एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों की संख्या 80675 व दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या 298393 है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक पिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे बच्चे बीमार कम पड़ेंगे और कुपोषण से बचेंगे। इस अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, यूनिसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव व श्यामजी मिश्र आदि मौजूद रहे।