फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vitamin A supplements will be given to 3.78 lakh children

Balrampur News: 3.78 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Tue, 25 Jun 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to 3.78 lakh children
बलरामपुर। नौ माह से पांच वर्ष तक के 3.78 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए 26 जून से विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसे लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष दो चरणों में छह माह के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक से आच्छादित किया जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग को संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम के संचालन के दौरान प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों पर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन-ए की कमी से बचपन में होने वाली दस्त जैसी आम बीमारियां भी गंभीर एवं जानलेवा हो सकती हैं।


बताया कि इन सभी कमियों को पूरा करने के लिए बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देना अति आवश्यक है। इसकी खुराक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में खसरे के टीके के पहले और दूसरे डोज के दौरान दी जाती है। इसके बाद तीसरी से नौंवी खुराक अभियान के दौरान प्रत्येक छह माह पर दी जाती है। कार्यशाला में स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed