फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   viral,disease,abhiyan

आज से चलेगा चूहा-छछुंदर नियंत्रण अभियान

Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
viral,disease,abhiyan
बलरामपुर। आम जनमानस को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने अनूठी पहल शुरू की गई है। सोमवार से जिलेभर में चूहा-छछूंदर नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को सजग रहने के लिए 30 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग के 85 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी राना व जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार गौतम की निगरानी में चार से 30 जुलाई तक दूसरे चरण में होने वाले चूहा-छछूंदर नियंत्रण अभियान सफल बनाने का खाका तैयार किया गया है। प्रथम चरण में दो से 30 अप्रैल तक जिलेभर में चूहा-छछूंदर नियंत्रण अभियान चलाया गया था, जिसके तहत ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों के प्रति सजग किया गया था।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में लोगों को जागरूक करने के लिए 340 गोष्ठी व बैठकें कराई जाएंगी। सभी नौ ब्लॉकों में छह दिवसीय प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम कर लोगों को चूहा-छछूंदर से होने वाली संक्रामक बीमारियों के प्रति सजग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चूहा-छछूंदर नियंत्रण में प्रयोग होने वाले रसायनों के बारे में जानकारी देकर उनसे सावधानी बरतने की अपील की जाएगी। एडीओ, एजी व कृषि संभाग प्रसार अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed