{"_id":"5f0de4a18ebc3e63980adfdc","slug":"villagers-protested-for-protection-from-flood-balrampur-news-lko5307512179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की कटान रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की कटान रोकने की मांग
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। चक्कवा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से सद्दौपुर-डबकी मार्ग में कटान हो रही है। यह सड़क कटी तो आधा दर्जन गांवों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर सड़क की कटान रोके जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। कटान रोकने के लिए शीघ्र ही प्रभावी कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
क्षेत्रवासी संजय यादव, रमेश पाठक, राजू, शिव प्रसाद, हीरालाल, पन्नालाल, डिप्टी, कैलाश, चिंताराम, बच्चाराम, राकेश पाठक, बराती, मिंदर यादव, रघुराज व तुलाराम आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सद्दौपुर-डबकी संपर्क मार्ग से भैसहवा, सद्दौपुर, कोड़री, डबकी, पड़री व बौडीह आदि गांव जुड़े हुए हैं। यही संपर्क मार्ग जिला मुख्यालय को भी इन गांवों से जोड़ता है। चक्कवा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के चलते सड़क की पटरियां पूरी तरह कट चुकी हैं।
कुछ स्थानों पर सड़क पर भी कटान होने लगी है। सड़क की कटान रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यदि शीघ्र ही कटान न रोकी गई तो सड़क पूरी तरह से कट जाएगी। सड़क कटने से इन गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए दूसरी सड़क से लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सड़क की कटान रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग कराई जाए। बोल्डर पिचिंग न होने तक अन्य कोई उपाय शीघ्र किया जाए। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि कटान रोकने के लिए यदि शीघ्र ही कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।