फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers protest against Power Corporation

पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Power Corporation
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के पिपरा ग्रिंट गांव के लोगों ने गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद डीएम को शिकायती पत्र भेजकर ग्रामीणों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण तौफीक अहमद, विनोद, राकेश, रोजन, राजेश, कमाल, इरफान, सुलेमान, हबीब आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हाईटेंशन लाइन का तार सड़क के नजदीक लटक रहा है। इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है। चौपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही गांव में लो-वोल्टेज व बिजली कटौती की भी समस्या रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जेई से तमाम बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है। इन लोगों ने डीएम से सड़क के किनारे लटक रहे हाईटेंशन तारों को हटवाने तथा लो-वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। एक्सईएन रमेश चंद्र ने ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय जेई को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed