फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers' hopes stuck waiting for small buses

Balrampur News: छोटी बसों के इंतजार में अटकीं ग्रामीणों की उम्मीदें

Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers' hopes stuck waiting for small buses
बलरामपुर के रोडवेज में खड़ी बसें।-
बलरामपुर। गांवों को जोड़ने के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के वादे अधर में लटक गए हैं। बलरामपुर डिपो से 40 सीटों वाली 10 छोटी रोडवेज बसों की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक एक भी बस नहीं मिली है। परिणामस्वरूप हरिहरगंज से कोड़री-मथुरा बाजार होते हुए बरदौलिया-सिरसिया रूट पर अब तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस रूट की तीन लाख से अधिक की आबादी को डग्गामार वाहनों से यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी जय कृष्ण शर्मा, बलदेव, राजेश, मनोज, सुनील व मनमोहन सहित अन्य ग्रामीणों ने एआरएम को पत्र भेजकर मांग दोहराई है। इन्होंने बताया कि हरिहरगंज से कोड़री-मथुरा बाजार से बरदौलिया-सिरसिया रूट पर रोडवेज बसें न चलने से क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें न सिर्फ अधिक किराया देना पड़ता है, बल्कि सुरक्षा और समय की भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस रूट पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की गई, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला।


छोटी बसों के मिलने का इंतजार

कोड़री-मथुरा बाजार होते हुए बरदौलिया-सिरसिया तक रोडवेज की छोटी बसें चलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जैसे ही डिपो को छोटी बसें मिलेंगी, तत्काल इस रूट पर छोटी रोडवेज बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed