{"_id":"6151fee88ebc3e87eb68608d","slug":"villagers-demonstrated-against-the-bad-road-balrampur-news-lko5975450183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर। बदहाल सड़क को लेकर पचपेड़वा ब्लॉक के गनवरिया व बगुलहा गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। शीघ्र सड़क मरम्मत न कराए जाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भी भेजा है।
ग्रामीण राधेश्याम, अतीकुर्रहमान, मंगरे, सुहेल अहमद, विनोद कुमार, शिव प्रसाद, करीम, घिराऊ, राम प्यारे यादव, अलगू, चिनकन व पुजारी आदि ने शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत गनवरिया बगुलहा का संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
सड़क पर कीचड़ व जलभराव होने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग आवागमन के दौरान अक्सर कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन
इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने बीडीओ पचपेड़वा को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बीडीओ पचपेड़वा सुमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।