फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers are scared of leopard, demand to install cage

Balrampur News: तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, पिंजरा लगाने की मांग

Thu, 07 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of leopard, demand to install cage
महराजगंजतराई (बलरामपुर)। तराई क्षेत्र में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। बीते एक सप्ताह में तेंदुए ने एक मवेशी और दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का आलम यह है कि शाम होते ही किसान, मजदूर अपने बच्चों के साथ घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के ग्राम साखीरेत निवासी श्रवण ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह गांव की उत्तर दिशा में स्थित गन्ने के खेतों से होकर किठूरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे देख वे घबरा गए और शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने तक तेंदुआ नाले की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भगतराम भोले, रामदास, राजकरण, बब्बू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अब तक एक मवेशी और दो बकरियों को शिकार बना चुका है, इससे गांव में भय का माहौल है। लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed