{"_id":"692b32278d036e3a7a0a4a06","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-balrampur-news-c-99-1-brp1010-137945-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
Sat, 29 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कनिकराम वर्मा।-फाइल फोटो
रेहरा बाजार। क्षेत्र के मनकापुर मार्ग पर गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्वालियर ग्रंट निवासी राहुल वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पिता कनिकराम वर्मा (45) वन डिपो बाजार से सब्जी लेकर देर शाम पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पराग डेयरी वन डिपो के पास मनकापुर चीनी मिल की ओर जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में आई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हाहादसे में पिता ट्रैक्टर के अगले पहिए के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि राहुल वर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।